फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rainfall: यमुनोत्री धाम समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, घरों-होटलों में घुसा पानी, हाईवे पर फैला मलबा

Tue, 03 Sep 2024 09:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

Uttarakhand Weather: बारिश के चलते राना चट्टी, दागुडगांव निषणी सड़क से होते हुए मलबा और पानी राना गांव के कई घरों से होकर यमुनोत्री हाईवे पर फैल गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के गीठ पट्टी के 12 गांवों में भारी बारिश हुई। इसके चलते यमुनोत्री धाम के पड़ाव राना चट्टी, राना गांव में भारी मलबा और पानी लोगों के घरों और होटलों में घुस गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा फैल गया। 

विज्ञापन


स्थानीय निवासी होटल व्यवसाई मुकेश चौहान ने बताया कि बारिश के चलते राना चट्टी, दागुडगांव निषणी सड़क से होते हुए मलबा और पानी राना गांव के कई घरों से होकर यमुनोत्री हाईवे पर फैल गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से सड़कों पर आ गए।

Uttarkashi: बारिश के बीच वरुणावत पर्वत से फिर हुआ भूस्खलन, तेज आवाज सुनकर दहशत में घर छोड़कर भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी मशीन से पानी को बस्ती से खड्ड की ओर मोड़ने का काम शुरू कर दिया है। बताया कि सड़क निर्माण कार्य एजेंसी की लापरवाही से पहले भी कई बार पानी व मलबा घरों और होटलों के साथ ही हाईवे तक पहुंचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें