फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार, फिलहाल मौसम साफ

Mon, 27 Sep 2021 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

फिलहाल राज्य के सभी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली हुई है। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी, पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला दिखायी दे रहा है। राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू
वहीं फिलहाल राज्य के सभी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली हुई है। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू है।

बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विज्ञानियों ने चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में भी ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

उत्तराखंड: भूस्खलन होने पर जुग्जू के ग्रामीणों ने फिर छोड़े घर, जंगल में बिताई रात
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दून में कई दौर की बारिश की संभावना

वहीं, राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दून में कई दौर की बारिश की संभावना है। दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप निकली रही, लेकिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन झमाझम बारिश का नजारा देखने को नहीं मिला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें