फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दोपहर बाद देहरादून में हुई हल्की बारिश, पागल नाले के पास मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद

Mon, 04 Oct 2021 07:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Forecast Update Today: सोमवार शाम करीब चार बजे टंगड़ी के पास पागल नाले में भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम सामान्य बना हुआ है। लेकिन राजधानी देहरादून में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं, बदरीनाथ हाईवे सोमवार को पागल नाले में मलबा आने से बंद हो गया। देर शाम तक हाईवे को खोलने का काम जारी था। हाईवे बंद होने से मार्ग के दोनों ओर यात्रियों के वाहनों की कतार लग गई। सोमवार शाम करीब चार बजे टंगड़ी के पास पागल नाले में भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। एनएच की जेसीबी मशीन ने हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया था। देर शाम तक हाईवे के खुलने के आसार हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में अक्सर हाईवे बंद हो रहा है। 29 सितंबर को भी टंगड़ी के पास 14 घंटे हाईवे बंद रहा था। 

विज्ञापन


भूस्खलन से थैंग गांव के दानेदार तोक को खतरा 
मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग निर्माण और बारिश के कारण थैंग गांव के दानेदार तोक में भूस्खलन हो रहा है। इससे कई मकानों और खेतों के लिए खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंपकर परेशानी बयां की है। ग्रामीण बलवंत लाल, नरेंद्र लाल, रघुवीर, सुरजीत, महावीर, रणजीत लाल और धनीलाल ने कहा कि गांव के निचले हिस्से से हो रहे भूस्खलन से मकानों के साथ ही खेतों को भी नुकसान हो रहा है। कई खेत भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का पुनर्वास करने की मांग की है। कहा गया कि गांव में दानेदार तोक में अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते हैं। 

माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: सीमित संसाधन, खराब मौसम में राहत-बचाव करना था एक बड़ी चुनौती, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन


कांडीखाल डाबरी में गंगोत्री हाईवे सात घंटे रहा बंद
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांडीखाल डाबरी के समीप नया भूस्खलन जोन सक्रिय होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। कांडीखाल डाबरी के समीप सोमवार को हाईवे सात घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। आसपास दुकानें नहीं होने से जाम में फंसे लोग पानी व खाने के लिए तरसते रहे।

कांडीखाल डाबरी के समीप रविवार रात सात बजे भूस्खलन होने से हाईवे बाधित हो गया था। मलबा साफ करने के बाद रात कुछ देर के लिए हाईवे खुला, लेकिन तड़के चार बजे फिर से मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया। कांडीखाल डाबरी के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे वहां से सफर करना जोखिमभरा हो गया है। बिना बारिश के भी वहां बोल्डर और मलबा गिर रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को लोग वहां सात घंटे तक फंसे रहे। आसपास दुकान और पानी की कोई सुविधा न होने के कारण वाहनों में फंसे लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद बीआरओ ने पूर्वाह्न 11.30 बजे यातायात सुचारु किया गया। स्थानीय लोगों ने बीआरओ से कांडीखाल डाबरी भूस्खलन जोन पर जल्द मरम्मत कार्य करने की मांग की है। सड़क के नीचे सुरक्षा दीवार का निर्माण कर उस स्थान पर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें