वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत कलसीर गांव में वन विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज के रेंजर विक्रम रावत ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा हम सबका दायित्व है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है।
गोष्ठी में रेंजर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के लिए वन्य जीवों का अस्तित्व जरूरी है। यदि जंगली जानवरी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं तो तुरंत रेंज कार्यालय में सूचित करें। पालतू पशुओं की ओर से नुकसान पहुंचाने पर दो दिन में रेंज कार्यालय में सूचित करें, ताकि नुकसान का मुआवजा दिया जा सके। इस दौरान वन दरोगा मोहन बत्र्वाल, केशव लाल, संपत रावत, बलवीर रावत, ग्राम प्रधान मीना राणा, वन पंचायत सरपंच चंद्रन सिंह, इंद्रेश राणा, हुकुम सिंह उपस्थित थे।
उधर जोशीमठ के सीमांत गांव कोसा में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों ने वन्य जीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर रेंजर चेतना कांडपाल, वन दरोगा भोपाल सिंह, मनोरी लाल, दिगंबर सिंह, इंदिरा देवी, सीता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, वैशाखी देवी बसंती देवी आदि उपस्थित रहे।