फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rains: नड्डा ने आपदा का पूछा हाल, अमित शाह गुरुवार को करेंगे आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

Wed, 20 Oct 2021 09:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather and Flood News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को दूरभाष पर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंता में है। राज्य में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से संपर्क साधा। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस बीच प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दिए हैं। शहीद सम्मान यात्रा भी टाल दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं।

उत्तराखंड आपदा: नैनीताल में बुधवार को मलबे से बरामद हुए चार और शव, कुल मृतकों की संख्या हुई 50
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरभाष पर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रभावितों की मदद में जुटने का आह्वान किया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सभी कॉल सेंटर सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक जुड़े हैं।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के हर्षिल में ट्रेकिंग दल फंसा, राहत-बचाव के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर रवाना


कुमाऊं मंडल में जिलाध्यक्ष व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को तत्काल टीमें बनाकर प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट, कपड़े और जरूरी सामान जरूरतमंदों को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

शाह पहले सर्वे करेंगे, फिर बैठक लेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को आपदा प्रभावित स्थानों का पहले हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उसके बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों की बैठक लेंगे और दिशा-निर्देश देंगे। शाह के बुधवार की देर रात देहरादून पहुंचने की संभावना है। वह राजभवन में ठहरेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री भी आज उत्तराखंड आ रहे हैं। वे बृहस्पतिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें