समिति के सदस्य नयाल आज से पहुंचेंगे
विशेषज्ञ समिति के सदस्य अवनेंद्र सिंह नयाल उत्तराखंड से बाहर हैं, जिससे वे अभी तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं। मंगलवार को उनके विधानसभा पहुंचने की संभावना है। दो दिनों से समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया और सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ही फाइलों की जांच कर रहे हैं।
उप सचिव हेमचंद्र पंत को सचिव का दायित्व
विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल की अवकाश अवधि तक उप सचिव हेमचंद्र पंत को सचिव के नैतिक कार्यों का दायित्व दिया गया। पंत को नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। साथ ही वित्त से संबंधित कार्य व निर्णय विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से करेंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए।