फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोश्यारी बने राज्यपाल से लेकर पर्यटकों की कार पर फायरिंग समेत पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Mon, 02 Sep 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं शनिवार देर रात को हरिद्वार रुड़की हाईवे पर हरियाणा के पर्यटकों की कार पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी। पर्यटकों ने खेत में भागकर अपनी जान बचाई। वहीं देर रात को देहरादून में हुई बारिश में एक पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की कार गेदेर में बह गई। उधर, बदरीनाथ हाईवे भी लगातार चौथे दिन अवरुध है। केदारनाथ हाईवे भी आवाजाही ठप है। ये खबरें दिनभर लोगों में चर्चा का विषय बनी रहीं। आइए जानते हैं उत्तराखंड की बड़ी खबरों के बारे में विस्तार से...

उत्तराखंड: देहरादून में बारिश से आए तेज सैलाब में बही कार, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। देहरादून में भी देर रात तेज बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में आज चौथे दिन भी अवरुद्ध है। प्रशासन की टीम हाईवे को सुचारु करने की कोशिश में है लेकिन चट्टान से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे को खुलने में अभी दो दिन का समय और लग सकता है। वहीं पुलिस के जवान पैदल जाने वाले तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बंधक बनाकर खेत में फेंका 

समय रात 12.30 बजे, स्थान हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर कोर कॉलेज का इलाका...मामूली विवाद पर गोलियों की तड़तड़ाहट से गहरी नींद में सोए लोग दहशत में आ गए। हरियाणा के तीर्थयात्रियों से भरी इनोवा कार पर फॉर्च्यूनर सवार दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं तो जान बचाने के लिए यात्री कार से उतरकर इधर-उधर खेतों में भागने लगे।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, फिर इतने रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं पर फिर एक बार महंगाई की मार पड़ी है। सोमवार की सुबह से घरेलू गैस सिलिंडर 15.70 रुपये महंगा मिलेगा। सितंबर माह की शुरुआत में तेल कंपनियों ने सिलिंडर के दामों में इजाफा कर दिया है।बढ़ी हुईं दरें रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे से लागू हो गईं हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

ना रही उम्र की सीमा और दूरियों का बंधन, एक-दूजे के हुए 55 की वैलेंटिना और 25 के नावेद

इस शादी में न तो उम्र की सीमा रही थी और न ही सात समंदर की दूरियों का ही कोई मतलब रह गया था। इटली निवासी 55 साल की वैलेंटिना ने ऋषिकेश में बापूग्राम के रहने वाले 25 वर्षीय नावेद से शनिवार को कोर्ट मैरिज कर ली। एसडीएम प्रेमलाल के सामने दोनों जन्मों के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें