ऋषिकेश में एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। वहीं, उत्तराखंड में टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दामों ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि हम विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
आसमान छू रहे सब्जियों के दाम: टमाटर के बढ़ते दामों ने बिगाड़ दिया गृहणियों का बजट
उत्तराखंड में टमाटर के दाम 80 रुपये पहुंच गए हैं। बढ़ रहे टमाटर के दामों ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं मध्यम वर्ग की थाली से टमाटर गायब हो गया है। यहां टमाटर यूपी और दिल्ली की मंडियों से टमाटर आता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: ऋषिकेश में पूर्व सैनिक ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली, हड़कंप
ऋषिकेश के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में भोगपुर मार्ग स्थित रखवाल गांव में एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: रुद्रपुर में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित किया। लोक योजना अभियान-2021 के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया।
उत्तराखंड चुनाव 2022: चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे प्रह्लाद जोशी, कहा- भाजपा पूरी तरह से तैयार
उत्तराखंड में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शिरकत करने देहरादून पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि हम उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम सभी राज्य में जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। कहा कि राज्य में लोग भाजपा को समर्थन देंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा: अब एक कक्षा में बैठ सकेंगे केवल 22 छात्र, बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए। ऐसे में टर्म-1 की बोर्ड परीक्षा में एक कक्षा में 12 और बड़े हॉल में सिफ 22 ही छात्र बैठाए जाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...