रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने एक डेढ़ वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। वहीं, कांग्रेस ने ये साफ कर दिया है कि प्रदेश में चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
रविवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियम तार-तार होते नजर आए। वहीं, आज पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में धरने-प्रदर्शन का दौर जारी रहा। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हरिद्वार: कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम हवा-हवाई, रविवार को हरकी पैड़ी पर पहुंची भारी भीड़, तस्वीरें
एक ओर कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं दूसरी और लोग कोविड नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: मारपीट तक पहुंची सफाई कर्मियाें की हड़ताल, महिलाओं ने नायक को लाठी-डंडों से पीटा, तस्वीरें
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ीं महिला सफाई कर्मियों ने उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई नायक की नगर निगम परिसर में चप्पल और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग पर गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में प्रदर्शन, बारिश में भी डटे परिजन, तस्वीरें
पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रविवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में धरने-प्रदर्शन का दौर जारी है। गढ़वाल में राजधानी देहरादून तो कुमाऊं में रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे की मांग को लेकर धरने पर बैठे।
उत्तराखंड चुनाव 2021: पार्टी में मचे घमासान पर लगा विराम, सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी का एक गुट लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि हरीश रावत ही पार्टी का सीएम का चेहरा हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को बनाया निवाला, एक दिन पहले हुआ था महिला पर हमला
रुद्रप्रयाग जिले के सिल्ला-ब्राह्मण गांव में शनिवार रात को गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। गुलदार घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया। देर रात को बच्ची का शव घर से काफी दूर मिला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...