फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एंबुलेंस निर्माता कंपनी की हीलाहवाली का खुलासा

Sun, 25 Jul 2021 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

कंपनी से लगातार संपर्क के बाद भी एंबुलेंस नहीं भेजे जाने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक एंबुलेंस निर्माता कंपनी की बड़ी हीलाहवाली सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2020 में दिल्ली की एक फर्म से छह एंबुलेंस की खरीदारी का अनुबंध किया था। लेकिन एक साल बाद भी कंपनी ने केवल एक ही एंबुलेंस भेजी।

विज्ञापन


जबकि पांच एंबुलेंस विभाग को नहीं सौंपी गई हैं। विभाग कंपनी को एकमुश्त पूरी 45 लाख रुपए की धनराशि का भुगतान कर चुका है। कंपनी से लगातार संपर्क के बाद भी एंबुलेंस नहीं भेजे जाने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया की मैसर्स अंबू स्मिथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली के निदेशक व मालिक के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एसएसआई महेश रावत को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें