केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के बाद शुक्रवार तड़के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, शासन, प्रशासन और पालिका की उपेक्षा से आहत नैनीताल नगरपालिका के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम: बारिश के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी, यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है। केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के बाद शुक्रवार तड़के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का बड़ा बयान, कहा- हर कांग्रेसी भाजपा में आने का इच्छुक
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को मीडिया पाठशाला कार्यक्रम में अनिल बलूनी प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम को आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार की टिप्स देने के लिए पहुंचे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
नैनीताल: नगरपालिका के 15 निर्वाचित व तीन नामित सभासदों का सामूहिक इस्तीफा, उपेक्षा से थे आहत
शासन, प्रशासन और पालिका की उपेक्षा से आहत नैनीताल नगरपालिका के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। यह इस्तीफा शुक्रवार को सौंपा गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पालिका, शासन तथा प्रशासन, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर की गई शिकायतों और पत्रों का संज्ञान नहीं लेते हैं।
चारधाम यात्रा: यमुनोत्रीधाम में पिछले दो दिन से बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही, व्यवसायियों के चेहरे खिले
उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर अब श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। जिससे यात्रा से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक लौट रही है। यमुनोत्री घाटी में शुक्रवार की सुबह से बारिश थमी हुई है। धाम के अंतिम प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी पुलिस चौकी के पास एसओपी की प्रक्रिया का पालन कर यात्रियों को भेजा जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, बदरीनाथ राजमार्ग पर हादसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री घायल
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। डबरानी व गंगनानी के बीच हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...