फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के पहले दिन यूकेडी का हल्ला बोल और मलारी हाईवे 10वें दिन भी बंद, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Mon, 23 Aug 2021 05:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। वहीं, उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा से जाेड़ने वाला मलारी हाईवे दसवें दिन भी ठप है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। वहीं, आज प्रदेश में कोविड टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा: पांच दिवसीय मानसून सत्र का आगाज, पहले दिन यूकेडी ने किया विधानसभा कूच
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पांच दिवसीय सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: जोशीमठ-मलारी हाईवे 10वें दिन भी बंद, टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वांला में आया भारी मलबा
उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा से जाेड़ने वाला मलारी हाईवे दसवें दिन भी ठप है। वहीं कुमाऊं में टनकपुर-चंपावत के बीच स्वांला में पहाड़ से भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

तालिबान संकट: फफक पड़े अफगानिस्तान से लौटे दूनवासी, कहा- पाकिस्तान के लोगों ने प्रताड़ित करने की कोशिश की
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से छूट कर भारतीय विमान से कजाकिस्तान होकर रविवार रात लौटे 16 दूनवासी अपने परिजनों से मिलकर फफक पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने ठाकुरपुर में एक बरात घर में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें स्वदेश लौटने पर बधाई दी। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: प्रदेश में आज बनेगा कोविड टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, दो लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे कोविड टीकाकरण में आज सोमवार को नया रिकॉर्ड बनेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में दो लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। सबसे अधिक देहरादून जिले में एक लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: छात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र देने 24 को पहुंचेंगे टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य दिलाने वाले सिमरनजीत
भारत की हॉकी टीम में शामिल स्टार मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह 24 को रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र सिखाने पहुंच रहे हैं। उसके बाद वह मीडिया से प्रेस वार्ता करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें