फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अपने घर पहुंचीं वंदना कटारिया और राकेश टिकैत ने किया भू-कानून का समर्थन, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 11 Aug 2021 05:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पर पहुंच गईं। वहीं, राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून का समर्थन किया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देहरादून से टिहरी के बीच डबल लेन टनल बनाने का अनुरोध किया है। वहीं, अल्मोड़ा के चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड हादसे का शिकार हो गए। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: शानदार प्रदर्शन के बाद घर पहुंचीं वंदना, गले मिलते ही छलक पड़े मां-बेटी के आंसू, तस्वीरें
टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पर पहुंच गईं। जहां मां को देखते ही वंदना भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: राकेश टिकैत ने किया मजबूत भू-कानून का समर्थन, कहा- बाहरी लोगों को जमीन बेच रही बीजेपी सरकार
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून का समर्थन किया है। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार बाहरी लोगों को जमीन बेच कर प्रदेश को बेचने काम कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Uttarakhand Weather: देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बुधवार को मौसम साफ, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में अवरुद्ध
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। वहीं कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। बदरीनाथ हाईवे को छोड़कर बाकी सभी चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: शाह ने सीएम धामी का प्रस्ताव माना तो दून से टिहरी झील तक पहुंच जाएंगे 45 मिनट में
मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देहरादून से टिहरी के बीच डबल लेन टनल बनाने का अनुरोध किया है। इसके निर्माण से दून से टिहरी झील की दूरी 105 किमी से घट कर 35 किमी रह जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: सुबह सैर पर निकले एसबीआई बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
अल्मोड़ा के चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें