फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद और पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 10 Oct 2021 05:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। वहीं, उत्तरकाशी के रौन गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उधर, मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, 2200 से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद
हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। रविवार सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक चला। उसके बाद साढ़े बारह बजे इस साल की अंतिम अरदास हुई। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तरकाशी: कहासुनी के बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चारधाम यात्रा: नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड में श्रद्धालु और पर्यटकों की चलह-पहल बढ़ गई है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। 20 दिनों में 57065 तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: ग्राफिक एरा डीम्ड विवि दीक्षांत समारोह आज, 5317 को मिली डिग्री, खुशी से चमके चेहरे
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा विवि में रविवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान  5317 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। उपाधियां पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। दीक्षांत समारोह में चार हस्तियों को डीलिट और डीएससी की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया बरेली का श्रद्धालु नहाते वक्त शारदा में डूबा, मौत
मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस के तैराकों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें