फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: कहासुनी के बाद नेपाली मूल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

Sun, 10 Oct 2021 05:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसमे हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हत्यार से वार कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है।

विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार ने बताया कि नेपाली मूल का हरीश रावल अपनी पत्नी दिलमाला उम्र 45 वर्ष और पांच वर्षीय बेटी के साथ रौन गांव के किसांई तोक में दिनेश प्रसाद के बागीचे में गत पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान हरीश रावल ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया।

रुड़की: गोल भट्टा में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी नशा करते थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दिनेश प्रसाद ने मोबाइल से दी। बताया कि मृतक दिलमाला का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु नौगांव भेज दिया है। आरोपी हरीश रावल के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें