फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यूपी के बाहुबली नेता डीपी यादव बरी और चुनाव से पहले भाजपा का महासंपर्क अभियान शुरू, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 10 Nov 2021 05:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसले में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव को भाटी हत्याकांड मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक में दल-बदल करने वाले और बाहरी लोगों का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं,  राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया आगाज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज कर दिया। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला, भाटी हत्याकांड में यूपी के बाहुबली नेता डीपी यादव को किया बरी
नैनीताल हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसले में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव को भाटी हत्याकांड मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के साल 2015 के फैसले को पलटते हुए डीपी यादव को बरी किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड चुनाव 2022: दल-बदल करने वाले नेताओं को टिकट देने पर किया बड़ा एलान, यशपाल आर्य का भी विरोध
किसान, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक में दल-बदल करने वाले और बाहरी लोगों का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का क्षेत्र में आने पर कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ेगा- सीएम धामी
राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। समारोह में सीएम ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का भत्ता भी 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: कांग्रेस भवन में सांकेतिक उपवास पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भाजपा पर लगाया आरोप
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कार्यकर्ताओं संग बुधवार को सांकेतिक उपवास पर बैठे। कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा द्वारा व्यवधान डालने की नीयत से लिए गए फैसले के खिलाफ गणेश गोदियाल सांकेतिक उपवास पर बैठे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें