फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जीआईसी हरबर्टपुर के दो छात्र मिले कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए छात्र आइसोलेट, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Wed, 22 Sep 2021 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Students Found Corona Positive : जीआईसी हरबर्टपुर में दो छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर सभी अभिभावकों को अगले कुछ दिनों तक स्कूल न आने को कहा है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के जीआईसी हरबर्टपुर में दो छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आए सभी छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं सभी बच्चों की कोरोना रिपोर्ट आने तक पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले 23 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

जीआईसी हरबर्टपुर में दो छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर सभी अभिभावकों को अगले कुछ दिनों तक स्कूल न आने को कहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में दोनों छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों छात्रों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए छात्रों को आइसोलेट करने के बाद कोरोना जांच कराई है। फिलहाल स्कूल को बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दिन 77 फीसदी बच्चे पहुंचे स्कूल, बढ़ी रौनक

करीब डेढ़ साल बाद खुले प्राथमिक स्कूल के दूसरे दिन कक्षा एक से पांच तक के करीब 77 फीसदी छात्र स्कूल पहुंचे। एक ही दिन में बच्चों की उपस्थिति में 25 प्रतिशत का इजाफा होने से स्कूलों में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को बच्चों की उपस्थिति का आंकड़ा 52 फीसदी था। उधर स्कूल न आने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाई गई।

जिले में दूसरे दिन 980 राजकीय व अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में से 851 स्कूल खुले। जिले के सरकारी स्कूलों में पंजीकृत 36319 छात्रों में से 22610 (77 फीसद) छात्र पहुंचे। स्कूल में छात्रों को प्रवेश देने से पहले मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज किए गए।

साथ ही बच्चों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। जिला शिक्षा अधिकारी आरएस रावत ने कहा कि स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना गाइडलाइन के तहत ही स्कूलों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें