ईकों सेंसिटिव जोन के भीतर वास्तविक निवासियों की घरेलू जरूरतों (जिसमें मकानों के निर्माण, मरम्मत के लिए जमीन खोदना शामिल हैं) के अलावा सभी खनन संबंधित कार्यों पर रोक होगी। क्षेत्र में कोई नया उद्योग लगाने और वर्तमान प्रदूषणकारी उद्योगों का विस्तार करने की अनुमति नहीं होगी। बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं नहीं लगाई जा सकेंगी, ईट-भट्ठों को लगाने व जलाने वालीं लकड़ियों का व्यवसायिक उपयोग व पॉलिथीन बैग का उपयोग नहीं हो सकेगा।
यहां से बेहद खूबसूरत दिखती हैं हिमालय की चोटियां
बिनसर समुद्र तल से करीब 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बिनसर में एक ऐसी जगह है जहां से हिमालय की चोटियां केदारनाथ, चैखंबा, नंदा देवी, पंचोली और त्रिशूल दिखाई देती हैं। बिनसर एक वन्यजीव अभयारण्य है।