फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शेर सिंह राणा की पार्टी में शामिल हुईं फूलन देवी की बहन मुन्नी, बनीं प्रदेश सह प्रभारी

Wed, 22 Sep 2021 06:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

बुधवार को प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवती राणा ने बताया कि उत्तराखंड में पार्टी को विस्तार देने के लिए फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी को उत्तराखंड का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
शेर सिंह राणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी को शेर सिंह राणा की राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। फूलन देवी हत्याकांड के आरोपी रहे शेर सिंह राणा की पार्टी में मुन्नी देवी के आने से कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवती राणा ने बताया कि उत्तराखंड में पार्टी को विस्तार देने के लिए फूलन देवी की बहन मुन्नी देवी को उत्तराखंड का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेस वार्ता में मुन्नी देवी को भी रहना था, लेकिन वह स्वास्थ्य खराब होने के कारण शामिल नहीं हो सकी।

रोहित गोपाल को उत्तराखंड का प्रदेश भारी बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी रोहित गोपाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास सिंह राणा, राहुल राणा, संदीप कुमार, दीपक चौहान, शौर्य प्रताप, आकाश कुमार, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र राणा, अमरेश प्रताप, दिवाकर चौबे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिहाड़ से हो गया था फरार

वर्ष 2001 में दिल्ली में अशोका रोड पर सपा सांसद फूलन देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप शेर सिंह राणा और उसके तीन दोस्तों पर लगा था।

देहरादून के प्रेस क्लब में शेर सिंह और उसके दोस्तों ने मीडिया की मौजूदगी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वर्ष 2004 में शेर सिंह राणा नाटकीय ढंग से देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार हो गया था।

तिहाड़ से निकलकर संजय गुप्ता निवासी रांची झारखंड के नाम पते पर पासपोर्ट बनवाकर वह बांग्लादेश, दुबई होते हुए फिर अफगानिस्तान पहुंचा था। तब उसने अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की समाधि से मिट्टी लाने का दावा भी किया था। फिर काफी वक्त गुजरने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। तब से दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे शेर सिंह को वर्ष 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद जमानत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें