इधर, सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे स्वेता ने होटल के दूसरे कमरे में दीक्षा को बेसुध देखा तो वह घबरा गई। इस दौरान दीक्षा के साथ कमरे में ठहरा युवक ऋषभ होटल से फरार हो गया था। जिसके बाद आनन-फानन में दीक्षा व अलमास उलहक ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद कोतवाल अशोक कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है।
फिलहाल, पुलिस मृतक महिला के दो साथियों से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल से संबंधित की आईडी, एंट्री रजिस्टर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दे दी है।
एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा ने बताया कि फिलहाल मामले कि जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में फॉरेंसिक टीम को जानकारी दे दी है। अन्य दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।