फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जीवन बीमा निगम ने हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को दिया 10 लाख का चेक, शुक्रवार को टाटा मोटर्स देगा कार 

Thu, 02 Sep 2021 08:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

Vandana Katariya News: वंदना कटारिया को शुक्रवार को टाटा मोटर्स कार देकर सम्मानित करेगा। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि ने भी उन्हें 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। वंदना को उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक मारकर इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने दस लाख का चेक देकर सम्मानित किया। भारतीय जीवन बीमा निगम ने महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये से सम्मानित करने का निर्णय लिया था। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: अपने गरीबी के दिन याद कर भावुक हुईं हॉकी स्टार वंदना, बोलीं- एक ही जोड़ी जूते पहनते थे बारी-बारी

भारतीय जीवन निगम ने एक सितंबर को अपने 65 वर्ष पूर्ण किए हैं। बृहस्पतिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के देहरादून मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पुनीत कुमार वंदना कटारिया के घर पहुंचे और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पुनीत कुमार ने कहा कि महिला हॉकी टीम ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: शानदार प्रदर्शन के बाद घर पहुंचीं वंदना, गले मिलते ही छलक पड़े मां-बेटी के आंसू, तस्वीरें

वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। इस मौके पर निगम के विपणन प्रबंधक पवन रोड ने कहा कि वंदना कटारिया और पूरी टीम ने राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति भारतीयों के दिलों में प्रेम और बढ़ा दिया है। इस मौके पर प्रबंधक विक्रय विनोद थपलियाल, प्रबंधक अरविंद गुप्ता, हरिद्वार की दोनों शाखाओं के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र लाल, राजन श्रीवास्तव, संत त्यागी, मनीष कौशिक, संजय कालरा आदि मौजूद रहे। 

शुक्रवार को टाटा मोटर्स देगा कार 
वंदना कटारिया को शुक्रवार को टाटा मोटर्स कार देकर सम्मानित करेगा। वंदना के जीजा मास्टर सतपाल ने बताया कि कंपनी की ओर से अल्ट्रोज कार रुड़की के शोरूम पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वंदना अपने परिजनों के साथ शोरूम पर सम्मान प्राप्त करने के लिए पहुंचेंगी। 

विज्ञापन

राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया 

ग्राफिक एरा डीम्ड विवि ने भी उन्हें 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। वंदना को उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

कौन बनेगा करोड़पति शो में पूछा गया वंदना से जुड़ा सवाल
टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर वंदना ने इतिहास रचा था। वंदना कटारिया पर कौन बनेगा करोड़पति शो में भी 40 हजार रुपये का सवाल पूछा जा चुका है।

रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनी हैं।

2004 में वंदना कटारिया के साथ उत्तराखंड सब जूनियर टीम में नेशनल गेम तक खेल चुकी हैं। उस साल पंजाब के कपूरथाला में हुए नेशनल गेम में पहली बार वंदना को डिफेंस से हटाकर फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में खिलाया गया था। इसके बाद वंदना ने पीछे मुड़कर नहीं दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें