फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन : सेना भर्ती के लिए जीडी की लिखित परीक्षा स्थगित, 3700 युवा लौटे मायूस

Mon, 01 Mar 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
करीब 3700 युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से रविवार को आयोजित जीडी (जनरल ड्यूटी) के पदों की लिखित परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई। ऐसे में परीक्षा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 3700 युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, जबकि अन्य पदों के लिए 384 ने लिखित परीक्षा दी।

विज्ञापन


कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में गत वर्ष 22 दिसंबर को सेना भर्ती का आयोजन किया गया था। सेना की ओर से भर्ती में चयनित युवाओं के लिए 28 फरवरी को लैंसडौन में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से युवक 27 फरवरी को लैंसडौन पहुंच गए थे।

शनिवार की रात से ही परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का काम शुरू किया गया था, जिससे परीक्षा स्थल के बाहर अभ्यर्थियोें की लंबी लाइन लगी रही। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह परेड ग्राउंड में होने वाली जीडी भर्ती की लिखित परीक्षा में करीब 3700  युवाओं को शामिल होना था।
विज्ञापन


गढ़वाल राइफल्स के परेड ग्राउंड में युवकों को परीक्षा देने के लिए बैठा दिया गया। 11 बजे परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन करीब साढ़े दस बजे उच्चाधिकारियों ने सेना भर्ती अधिकारी लैंसडौन को जीडी परीक्षा स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिए।

निर्देश मिलते ही जीडी परीक्षा देने के लिए बैठे युवकों को परीक्षा ग्राउंड से बाहर कर दिया गया। सेना अधिकारियों ने दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित होने का आश्वासन दिया। इस पर युवकों ने राहत की सांस तो ली लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। 

दोबारा घोषित होगी तिथि

उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद तकनीकी कारणों से जीडी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को स्थगित किया गया है। परेड ग्राउंड में करीब 3700 युवक जीडी की परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। लिखित परीक्षा की आगे की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

- कर्नल विनीत बाजपेयी, भर्ती कार्यालय निदेशक लैंसडौन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें