फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोडवेज के चार हजार कर्मियों को भी दिवाली बोनस का तोहफा

Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Diwali bonus: परिवहन निगम के 20 डिपो में करीब चार हजार नियमित व संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के बाद अब करीब चार हजार रोडवेजकर्मियों को भी दीपावली बोनस दे दिया है। बुधवार को परिवहन निगम ने इसके आदेश जारी कर दिए। यह बोनस, कर्मचारियों को संबंधित डिपो के माध्यम से ही दिया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन निगम के 20 डिपो में करीब चार हजार नियमित व संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने इन सभी को दीपावली बोनस देने का आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, जिन नियमित कर्मचारियों का ग्रेड पे 4800 रुपये तक है, उन्हें 6,908 रुपये बोनस मिलेगा। जबकि संविदा कर्मचारियों, आउटसोर्स कार्मिकों को 1184 रुपये दीपावली बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

इन चार हजार कर्मियों में से करीब दो हजार नियमित और दो हजार संविदाकर्मी हैं। परिवहन निगम के आदेश के मुताबिक अलग-अलग डिपो के माध्यम से दीपावली बोनस का भुगतान किया जाएगा। अगर किसी डिपो में समय से भुगतान न किया गया तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


45 हजार निगम-निकाय कर्मचारियों को बोनस की सौगात
उत्तराखंड के करीब 45 हजार निगम-निकाय कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली बोनस देने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को वित्त सचिव अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में सभी निगमों में बोनस देने का आदेश जारी किया था।

राज्य सरकार की ओर से पहले ही राजकीय विभागों के कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा की जा चुकी है। इसके बाद से निगमों में भी लगातार यह मांग की जा रही थी। मंगलवार को सचिव वित्त अमित नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सभी निगमों को कहा गया है कि वह वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए अपने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की कार्यवाही अमल में लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें