उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी. रविशंकर ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शीघ्र ही कस्टम कार्यालय खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। शुरुआत में कार्यालय चलाने पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार देगी। पांच देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए ऑपरेटरों के साथ पहले दौर की बैठक हो चुकी है।