फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता खुला, चार सदस्यीय कमेटी की गठित 

Fri, 10 Sep 2021 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों में जहां एक तरफ पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियां में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं रूठ कर गए और विभिन्न कारणों से निष्कासित किए गए नेता-कार्यकर्ताओं की वापसी भी होने लगी है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी से पूर्व में विभिन्न कारणों से निष्कासित किए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं की घर वापसी का रास्ता खुल गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी के लिए वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों में जहां एक तरफ पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियां में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं रूठ कर गए और विभिन्न कारणों से निष्कासित किए गए नेता-कार्यकर्ताओं की वापसी भी होने लगी है।

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट और विजय सिजवाली की चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि वापसी करने वाले लोगों के आवेदन पर विचार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जो 15 दिन में अपनी आख्या प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि पार्टी में लंबे समय तक संगठन की सेवा करने वाले लोगों, जो कतिपय कारणों से पार्टी से निष्कासित किए गए हैं और उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली है, उनकी घर वापसी पर पार्टी स्तर पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व में विभिन्न कारणों से पार्टी छोड़ गए थे, उन्होंने व्यक्तिगत तौर से प्रदेश अध्यक्ष से मिल पुन: पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे लोगों के आवेदनों पर कमेटी विचार करेगी। कमेटी गुणदोष और विस्तृत छानबीन के बाद वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

विज्ञापन

लैंसडोन सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिशमंद हैं हरक की पुत्रवधू

आगामी विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री हरक की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडोन सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिशमंद हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई दावा पेश नहीं किया है लेकिन अगर जनता और कोई संगठन मौका देगा तो उन्हें कोई गुरेज नहीं है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया में हरक की पुत्रवधू के लैंसडोन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर खबरें वायरल हुईं। अमर उजाला से बातचीत में अनुकृति गुसाईं ने बताया कि वह अपनी स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से पिछले दो साल से प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। लैंसडोन पर फोकस इसलिए है क्योंकि वहां मेरा घर है। अगर कोई भी संगठन या जनता चाहेगी तो उन्हें चुनाव लड़ने में कोई गुरेज नहीं है।  

वह अभी राजनीति में भी नहीं आई हैं। जब मैदान में आएंगी तो जवाब दिया जाएगा। अभी तो उन्हें यह भी नहीं पता कि मैं कौन सी पार्टी में हूं।
-दिलीप रावत, विधायक, लैंसडोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें