आगामी विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री हरक की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडोन सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिशमंद हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई दावा पेश नहीं किया है लेकिन अगर जनता और कोई संगठन मौका देगा तो उन्हें कोई गुरेज नहीं है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया में हरक की पुत्रवधू के लैंसडोन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर खबरें वायरल हुईं। अमर उजाला से बातचीत में अनुकृति गुसाईं ने बताया कि वह अपनी स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से पिछले दो साल से प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। लैंसडोन पर फोकस इसलिए है क्योंकि वहां मेरा घर है। अगर कोई भी संगठन या जनता चाहेगी तो उन्हें चुनाव लड़ने में कोई गुरेज नहीं है।
वह अभी राजनीति में भी नहीं आई हैं। जब मैदान में आएंगी तो जवाब दिया जाएगा। अभी तो उन्हें यह भी नहीं पता कि मैं कौन सी पार्टी में हूं।
-दिलीप रावत, विधायक, लैंसडोन