फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन कार्यक्रम: मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर किया निपटारा

Fri, 25 Jun 2021 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम ने अफसरों को ताकीद किया कि जनता दर्शन में आने वाली प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निपटारा होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने लगातार फीड बैक देने के भी निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय के बाद शुरू हुए मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में शुक्रवार को कई लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोगों को इत्मीनान से सुना और अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जाएगा।

निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता है, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून और हल्द्वानी में बढ़ाई जाएंगी स्वास्थ्य सुविधाएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देहरादून और हल्द्वानी में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की सुविधा बढ़ाई जाएगी। कोरोना संक्रमण पीक पर होने से दोनों ही क्षेत्रों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती है। इससे यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा। 

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोविड महामारी के नियंत्रण और टीकाकरण की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी की जाए। जिला स्तर पर अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाए। कोरोना की तीसरी लहर से पहले तैयारी का जो समय मिला है। उसमें सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए। सीएम ने मानसून सीजन में आपदा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील स्थानों के बीच भी एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए दवाइयां, मास्क व चिकित्सा उपकरणों का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशाओं के माध्यम से बच्चों को न्यूट्रीशियन का वितरण शीघ्र किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लगातार जारी रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन को और अधिक गति देने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित किया जाए। जिन दिव्यांगों एवं बुजुर्गों का अभी टीकाकरण पूर्ण नहीं हुआ है उनको चिन्हित किया जाए। जिलाधिकारियों द्वारा इनके लिए कैंप लगवाकर टीकाकरण किया जाय। कोविड पर नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएं, जिसमें लोकल सेलिब्रिटीज व महानुभावों को शामिल करें। 

बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने भविष्य में लॉकडाउन खुलने के दृष्टिगत भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सीमाओं पर टेस्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाजारों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। आइवरमैक्टिन दवा का वितरण 30 जून तक पूरा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें