मैं टाइगर स्टेट का पहला सेवक, पहला रखवाला: धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड 540 बाघों के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। इनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। बकौल धामी, मैं इस टाइगर स्टेट का पहला सेवक हूं। पहला रखवाला हूं। मेरे सैकड़ो फॉरेस्ट के सुरक्षा कर्मी टाइगर सेफ्टी के लिए दिन रात पहरा देते हैं कि कोई शिकारी यहां जंगलों में न घुस पाए, मेरा दायित्व बनता है कि मैं उनका हौंसला बढ़ाऊं।
जंगलों से हटाए 501 अवैध अतिक्रमण
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे जंगलों में पर्यटक यहां टाइगर देखने आते हैं। हमने ऐसे अतिक्रमण हटा दिए, जो जमीन जिहाद के नाम पर कब्जे कर रहे थे। देवभूमि के जंगलों से ही ऐसे 501 अवैध धार्मिक अतिक्रमण चिह्नित करते हुए हटाए गए हैं।