फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Investors Summit: बड़ी संख्या में पहुंचे निवेशक, 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हुए एमओयू

Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Investors Summit 2023: देहरादून के एफआरआई में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ पर कई बड़े उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश का एलान किया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रोड शो, प्रदेश में जिला स्तर पर मिनी रोड शो व विभागों के स्तर पर अब तक साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


देहरादून के एफआरआई में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ पर कई बड़े उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश का एलान किया। वहीं प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, उच्च शिक्षा, पर्यटन, फिल्म, आयुष, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए हैं। इसमें सरकार ने 44 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Global Investors Summit: वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान बनाएगा उत्तराखंड, पीएम मोदी ने किया ये आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशक सम्मेलन के लिए धामी सरकार ने लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबुधाबी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, बंगलुरु के अलावा प्रदेश स्तर हुए रोड शो, मिनी रोड में तीन लाख करोड़ के निवेश पर करार किया था। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन निवेशकों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में 44 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अदाणी ने 1700 करोड़ के निवेश का एलान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें