आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी और कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने मंगलवार को नौ विधानसभा प्रभारियों के नाम की घोषणा की। अब तक आप प्रदेश में 31 विधानसभा प्रभारियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजीव चौधरी और अनंत राम चौहान ने कहा कि प्रदेश में पार्टी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने गुड्डू लाल को थराली विधानसभा, एडवोकेट सूरत सिंह रौतेला को नरेंद्र नगर विधानसभा, प्रवीन बंसल को विकासनगर, बबीता चंद को गंगोलीहाट, सुरेश चंद्र बिष्ट को सल्ट, राजेश बिष्ट को लोहाघाट, डॉ. भुवन चंद्र आर्य को नैनीताल विधानसभा, समित टिक्कू को हल्द्वानी विधानसभा, डॉ. युनुस चौधरी को जसपुर विधानसभा का प्रभारी बनाने का एलान किया।
आप सहप्रभारी ने कहा कि सरकार आज भी आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के नाम पर असफल ही साबित हुई है। इस अवस पर प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट भी मौजूद रहे।