पिछले 24 घंटे में पांच जगह धधके जंगल
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पांच जगह जंगलों में आग भड़की है। चकराता वन प्रभाग के वन पंचायत क्षेत्र में एक, लैंसडौन वन प्रभाग में दो और पिथौरागढ़ वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में दो जगह आग लगी है,। जिससे तीन हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
वर्षवार 12 अप्रैल तक आग की घटनाएं
वर्ष जंगल में आग प्रभावित क्षेत्रफल हेक्टेयर में
2022 446 593
2023 156 214
2024 245 256
भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से पिछले साल नरेंद्रनगर वन प्रभाग समेत कुछ अन्य वन प्रभागों में आग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया गया था, जिससे पता चला कि कम आग वाले क्षेत्रों में कीट विविधता अधिक है, जबकि सबसे अधिक आग प्रभावित क्षेत्रों में कीट विविधता सबसे कम है।
-डाॅ. वीपी उनियाल, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक भारतीय वन्यजीव संस्थान