बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली।
एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे विधायक
एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
अनिल बलूनी ने किया राजकुमार का स्वागत
वहीं भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। मदन कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।