दल सीटें वोट प्रतिशत
भाजपा 57 46.51
कांग्रेस 11 33.49
बसपा 0 7.04
सीपीआई 0 1.79
सीपीआई 0 0.92
यूकेडीडी 0 1.00
निर्दलीय 02 10.38
जनता को मथ रहे हैं ये मुद्दे
प्रदेश की जनता को रोजगार, महंगाई और विकास से जुड़े मुद्दे मथ रहे हैं। सियासी दलों ने इन मुद्दों को ही प्रमुखता से पकड़ा है। चुनावी घोषणा पत्र से पहले सियासी दलों की बिजली और पानी मुफ्त देने से लेकर रोजगार की गारंटी योजना के वादे सामने आ रहे हैं।
भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में अपने तकरीबन सभी वादे पूरे किए हैं। पार्टी के पक्ष में माहौल है। इस बार भाजपा मिथक को तोड़ेगी और 60 से अधिक सीटें जीतकर हम सत्ता में लौटेंगे।
-मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से नाकाम रही है। चुनाव के समय कोरी घोषणाएं कीं जा रही हैं। लेकिन जनता मन बना चुकी है। राज्य में परिवर्तन होगा और कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।
- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस