भाजपा के सबसे उम्रदराज नेता
हरभजन सिंह चीमा विधायक काशीपुर 75 वर्ष
बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री 71 वर्ष
बिशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री 71 वर्ष
विजय बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री 74 वर्ष
नवीन चंद्र दुम्का विधायक लालकुंआ 67 वर्ष
सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री 71 वर्ष
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद 62 वर्ष
अजय भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद 60 वर्ष
भगत सिंह कोश्यारी राज्य पाल महाराष्ट्र 79 वर्ष
हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री 62 वर्ष
त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक 61 वर्ष
सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री 61 वर्ष
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री 63 वर्ष
नरेश बंसल, सांसद 66 वर्ष
भाजपा के युवा सांसद व विधायक
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री (46 वर्ष)
विनोद कंडारी, विधायक (40 वर्ष)
प्रेम सिंह राणा विधायक (47 वर्ष)
रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री (43 वर्ष)
सौरभ बहुगुणा, विधायक (43 वर्ष)
अजय टम्टा, सांसद (49 वर्ष)
60 की उम्र पार वालों पर रहेगा जीत का दारोमदार
विधानसभा चुनावी समर में इस बार कांग्रेस की नैया पार लगाने का दारोमदार काफी हद तक 60 की उम्र पार कर चुके नेताओं के कंधे पर है। जबकि चुनाव अभियान समिति की कमान खुद हरीश रावत संभाल रहे हैं, जो 78 वर्ष की उम्र में भी युवाओं चुनौती देते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में इस बार भी 40 से अधिक नेताओं ने दावेदारी पेश की है। उम्र के इस पड़ाव में कइयों के लिए यह चुनाव आर-पार का होने जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी में आगामी विधानसभा चुनाव में आधी से अधिक सीटों पर 60 प्लस दिग्गज चुनाव लड़ते दिखाई दे सकते हैं। मोटे-मोटे तौर पर उम्रदराज नेताओं की बात करें तो गोविंद सिंह कुंजवाल (76), हरीश दुर्गापाल (80), नारायण राम आर्य (69), रंजीत रावत (62), यशपाल आर्य (69), सुरेंद्र सिंह नेगी (64), विजयपाल सजवाण (63), प्रो. जीतराम (60), मंत्री प्रसाद नैथानी (63), किशोर उपाध्याय (63), प्रीतम सिंह (63), नवप्रभात (65), प्रदीप टम्टा, सांसद (63), हीरा सिंह बिष्ट (78), दिनेश अग्रवाल (72), मातवर सिंह कंडारी (79), शूरवीर सिंह सजवाण (72), टीपीएस रावत (81) जैसे नेता इस बार चुनाव में ताल ठोकते नजर आ सकते हैं।
इनके अलावा पार्टी में उम्रदराज नेताओं में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, एसपी सिंह, मुरलीधर, रामयश सिंह, राम सिंह सैनी, जोत सिंह बिष्ट, राजकुमार, जोत सिंह गुनसोला, एसपी सिंह इंजीनियर, शैलेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र राम आर्य, मदन सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, गोपाल सिंह राणा जैसे नाम भी शामिल हैं, जो इस बार चुनाव मैदान में दिख सकते हैं।