टिकट के दावेदार कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। यही वजह है कि घर से निकलने से लेकर टिकट के लिए बात करने तक के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा रहा है। ज्योतिषियों के पास लोग फोन करके पूरे हफ्ते का राहुकाल पूछ रहे हैं।
नग से लेकर कपड़ों पर भी सवाल
टिकट की जुगत में जुटे दावेदार ज्योतिषियों से नग से लेकर किस रंग के कपड़े पहनें, इस बारे में भी पूछ रहे हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में माना जाना नाम डॉ. आचार्य जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि यूपी से लेकर उत्तराखंड तक के नेता उनके संपर्क में हैं। फिलहाल तो टिकट को लेकर ही सवाल पूछे जा रहे हैं।
इस तरह के पूछे जा रहे सवाल
- हमारे ग्रह क्या कहते हैं ?
- टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा ?
- टिकट मिलने के बाद चुनाव जीतेंगे या नहीं?
- अगर जीतने की उम्मीद है तो भाग्य कितना साथ देगा?
- किस ग्रह की पूजा कराएं?
- क्या-क्या दान करें ?
- कौन सा नग पहने और कपड़े किस रंग के पहने ?
- क्या उपाय करें कि चुनाव जीत सकें?
- प्रचार के लिए जा रहे हैं तो क्या खाकर जाएं?
- जेब में कौन सा यंत्र रखें?