फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harak Singh Rawat: हरक सिंह रावत के ट्विटर पर आखिरी तस्वीर पार्टी से बाहर करने वाले नड्डा के साथ

Mon, 17 Jan 2022 11:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में आखिरी ट्वीट 26 दिसंबर का है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के लोग शायद अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के मन की बात भांपने में चूक कर गए। दरअसल कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में आखिरी ट्वीट 26 दिसंबर का है।

विज्ञापन


नड्डा को फूलों का गुलदस्ता पेश करते हुए दिखे
यह भी संयोग है कि हरक सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। इसमें हरक सिंह नड्डा को फूलों का गुलदस्ता पेश करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले इसी दिन यानि कि 26 दिसंबर को ही हरक सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रचार करता एक पोस्टर भी ट्विटर पर डाला था। 

उत्तराखंड सत्ता संग्राम: विवादों का दूसरा नाम हरक सिंह रावत, जैनी प्रकरण से आए थे चर्चाओं में, दुष्कर्म का आरोप भी लगा
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। समझा जाता है कि हरक सिंह का अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस के प्रति प्रेम एक बार फिर उमड़ पड़ा है। रोचक बात यह है कि ट्विटर पर उपलब्ध अपने आखिरी ट्वीट में हरक सिंह ने नड्डा को गुलदस्ता पेश करते हुए अपनी तस्वीर पेश करते हुए लिखा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


26 दिसंबर को ही हरक सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी आज सुबह आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार साझा करेंगे। हैरत की बात यह है कि हरक सिंह का हाल-फिलहाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अथवा मंत्रिमंडल के किसी अन्य सहयोगी के साथ कोई तस्वीर नहीं साझा की है।     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें