माफी मांगने पर ही कांग्रेस में एंट्री के हरीश रावत के बयान पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वह ऐसे कह रहे हैं, जैसे हरीश भाई को एप्लीकेशन दे रखी है।
हरीश रावत ने ये कहा था
वर्ष 2016 में सदन पटल पर पैसों में बिककर जिन लोगों ने मेरी सरकार गिराई, वे लोग महापापी हैं। ये लोग जब तक सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे, मेरे रहते कांग्रेस में उनकी एंट्री नहीं हो सकती।
हरक को हरीश रावत ने दिया जवाब
मदिरा के डेनिश ब्रांड पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, सरकारों के ऊपर डेनिश प्रेम आज भी बरकरार है। उत्तराखंड में वाइन शॉप से लेकर सीएसडी कैंटीनों में भी धड़ल्ले से डेनिश बिक रही है। बस अंतर इतना है, 2016 की डेनिश में उत्तराखंड फसलों का सार शामिल था।