फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पटवारी भर्ती के लिए आए एक लाख 43 हजार आवेदन, प्रवक्ता समूह-ग भर्ती के एडमिट कार्ड जारी

Wed, 13 Oct 2021 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पटवारी और लेखपाल भर्ती के लिए जो विज्ञापन पूर्व में जारी हुआ था, उसमें पटवारी के 366 और लेखपाल के 147 पद मिलाकर 513 पद शामिल थे।
विज्ञापन
जॉब - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पटवारी और लेखपाल भर्ती के आवेदन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, इस भर्ती के लिए एक लाख 43 हजार आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदकों की पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा करानी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, पटवारी और लेखपाल भर्ती के लिए जो विज्ञापन पूर्व में जारी हुआ था, उसमें पटवारी के 366 और लेखपाल के 147 पद मिलाकर 513 पद शामिल थे। इसके बाद चंपावत और उत्तरकाशी में पटवारी के 25 पद बढ़ गए हैं जबकि हरिद्वार में लेखपाल के 16 पद बढ़ गए हैं। यानी अब यह भर्ती पटवारी के 391 और लेखपाल के 163 पदों को मिलाकर 554 पदों के लिए हो रही है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन पदों के लिए एक लाख 43 हजार आवेदन आ गए हैं।

वैसे तो कई परीक्षाओं में पहले परीक्षा से छंटनी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है लेकिन यहां पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा पहले होगी। आयोग को इस बात की चिंता सता रही है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की दक्षता परीक्षा कैसे कराई जाएगी। माना जा रहा है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में ही आयोग को कम से कम छह माह का समय लग जाएगा। इसके बाद कहीं जाकर लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन


वैयक्तिक सहायक व आशुलिपिक की टाइपिंग परीक्षा 25 से
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक टाइपिंग परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अक्तूबर को देहरादून के बदरीपुर रोड पर मौजूद आशा हॉस्पिटल के पास ईशान इन्फोटेक कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इसी साल मार्च में आयोग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। इसमें 648 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए तीन दिवसीय टाइपिंग और आशुलेखन परीक्षा का आयोग आयोजन होगा।

विज्ञापन

प्रवक्ता समूह-ग भर्ती के एडमिट कार्ड जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग-समूह ग) सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 28 से 31 अक्तूबर के बीच अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।

आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 28 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रवक्ता रसायन शास्त्र, प्रवक्ता संस्कृत की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रवक्ता जीव विज्ञान, गणित और मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।

29 अक्तूबर को पहली पाली में भौतिक शास्त्र, भूगोल व इतिहास की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 30 अक्तूबर को पहली पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में नागरिक  शास्त्र, कृषि और प्रवक्ता कला की परीक्षा होगी।

31 अक्तूबर को पहली पाली में प्रवक्ता हिंदी और दूसरी पाली में प्रवक्ता समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। सभी के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें