बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। उनके इस एलान के बाद मुफ्त बिजली को लेकर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया था। केजरीवाल ने एक माह के बाद दोबारा उत्तराखंड आने का वादा किया था।
उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर देगी यूनिक बिजली गारंटी कार्ड
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा एलान
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।