फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी बधाई, कही ये बात...

Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि आपको याद होगा कि एक बार पहले भी बड़ी प्रभावी कोशिश हुई कि पुष्टाहार के क्षेत्र में काबिज एक बड़े नाम को हमारा पुष्टाहार दे दिया जाए। 
विज्ञापन
हरीश रावत/त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टेक होम राशन के पक्ष में खड़ा होने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि आपको याद होगा कि एक बार पहले भी बड़ी प्रभावी कोशिश हुई कि पुष्टाहार के क्षेत्र में काबिज एक बड़े नाम को हमारा पुष्टाहार दे दिया जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि डोईवाला क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह की अपील पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उस समय हस्तक्षेप कर कुछ उज्याडू बल्द और बकरियों की नाराजगी झेली थी, आज फिर से वो टेक होम राशन के पक्ष में आए हैं। अधिकारियों से कहलाया जा रहा है कि इसके लाभार्थियों की संख्या बहुत सीमित है। बहुत सीमित स्वयं सहायता समूह टेक होम राशन की स्कीम के साथ जुड़े हैं।

मैं कहना चाहता हूं कि महिला उद्यमिता की तरफ से एक दिया भी राह दिखाने के लिए काफी होता है, यहां तो कई दीपक हैं जिनकी जगमगाहट से महिलाओं में आशा का संचार हो रहा है। कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि इनमें अमुक-अमुक तत्वों की कमी है। देेश के प्रत्येक अनाज के अंदर किसी न किसी तत्व की कमी होती है, क्योंकि मिट्टी से वो तत्व आते हैं।
विज्ञापन


हमारे यहां कि मिट्टी में कुछ ऐसे तत्वों की कमी है। जिनको दूसरे तरीके से सप्लीमेंट किया जा सकता है। उसके लिए आवश्यक नहीं है कि हम अपने घर अनाज खाना छोड़ दें। उसके लिए आवश्यक नहीं है कि हम अपनी गर्भवती बहनों, वृद्धा माताओं व बालकों को पुष्टाहार जो स्थानीय पदार्थों पर आधारित हों उसको देना छोड़ दें। पूर्व सीएम ने कहा कि इस षड्यंत्र में जितने लोग शामिल हैं, कांग्रेस सरकार आएगी तो उन सब षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश किया जाएगा। 

विज्ञापन

इंसानों को बल्द और बकरी बता रहे हैं हरीश रावत : रेखा 

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि हरीश रावत इंसानों को बल्द और बकरी जैसे शब्दों से संबोधित कर रहे हैं। इससे उनकी दुर्बल मानसिकता जगजाहिर हो रही है। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन योजना में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। योजना पर कुल खर्च का 90 फीसदी अंश केंद्र सरकार एवं 10 फीसदी राज्य सरकार वहन करती है। 

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में इस योजना से नौ लाख बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के रोजगार को लेकर जो भ्रांति फैलाई जा रही है। इस संबंध में विभाग की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि पूरे प्रदेश में इस योजना में 154 समूह कार्यरत हैं। राज्य के छह जिलों में एक भी समूह इस योजना में काम नहीं कर रहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि योजना बच्चों और महिलाओं के पोषण से जुड़ी है। पोषणपूरक योजना को रोजगारपरक बना दिया गया था, उसी व्यवस्था के तहत 154 समूहों के बजाय सरकार अब उससे कई गुना अधिक समूहों को रोजगार प्रदान करने जा रही है। 

विभागीय मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपने आप को राजनीतिक रूप से जीवित रखने के लिए कुछ न कुछ कहना ही है। दुर्भाग्य यह है कि इतने वरिष्ठ होने के बाद आज वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने की लालसा में ऐसी शब्दावली का प्रयोग करने लगे हैं जो गैर जिम्मेदाराना व कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। उनकी इन्हीं आदतों के कारण आज उन्होंने खुद को इतना हल्का कर दिया है कि उनकी ही पार्टी उनको गंभीरता से नहीं लेती। हरीश रावत अपनी वाणी में संयम रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें