फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी का दावा, 30 नवंबर तक सभी 70 सीटों पर घोषित होंगे उम्मीदवार

Thu, 14 Oct 2021 09:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से पहले 30 नवंबर तक आप सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच जहां जोड़-तोड़ की सियासत से जुबानी जंग चरम पर है। वहीं आम आदमी पार्टी चुनावी रणनीति में दोनों दलों को पीछे छोड़ने में जुटी है। 30 नवंबर तक आप पार्टी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर देगी। आप पहले ही कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुकी है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर एलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से पहले 30 नवंबर तक आप सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

रोजगार गारंटी अभियान: आप का दावा, उत्तराखंड में छह दिन में 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं का पंजीकरण
विज्ञापन


मोहनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और 30 नवंबर तक पार्टी सभी प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में चेहरों की कोई कमी नहीं है। आम चेहरे ही जनता के बीच से चुनावी चेहरे होंगे।

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में घोषित किए प्रभारी
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि जिस के नाम पर चुनाव लड़ा जाना है। उस नाम को पहले ही उजागर कर देना चाहिए। जिससे पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल का नाम पहले ही सीएम पद के लिए घोषित किया है। जिससे जनता ये जान सके कि उनका भावी मुख्यमंत्री प्रदेश हित के लिए क्या सोच रखता है। 

मोहनिया ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस चुनाव में आखिरी समय तक एक-दूसरे के उम्मीदवार का इंतजार करते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारते हैं लेकिन आप ऐसा नहीं करेगी। 2016 से प्रदेश की राजनीति में जो दल बदल का खेल अब तक चल रहा है। जनता वो खेल अब समझ चुकी है और वह भाजपा कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें