फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: आप ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, गढ़वाल से पांच और कुमाऊं से चार उम्मीदवारों का एलान

Fri, 14 Jan 2022 06:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी हैl उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अन्य सभी दलों से प्रत्याशी घोषित करने में सबसे आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसमें गढ़वाल से पांच और कुमाऊं से चार प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया हैl
विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी हैl उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अन्य सभी दलों से प्रत्याशी घोषित करने में सबसे आगे निकल चुकी है। पार्टी अब तक कुल 51 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है। जिनमें से नौ प्रत्याशियों की घोषणा आज आप पार्टी द्वारा की गई है।

उत्तराखंड: आचार सहिंता के उल्लघंन में अजय कोठियाल को नोटिस, बच्चों को खिलोना पिस्तौल बांटने का वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन

इसमें पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू बिराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं से चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य बचे 19 नामों की घोषणा भी आम आदमी पार्टी द्वारा जल्दी कर दी जाएगी। ताकि सभी प्रत्याशियों को जनता के बीच जाने का पूरा मौका मिल सके और जनता भी अपने प्रत्याशियों के बारे में जान सके। उन्होंने सभी नौ प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनाव के लिए डटकर तैयारी करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें