फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: डीजीपी बोले- चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करे पुलिस, सीएम के भ्रमण में बरतें सतर्कता

Mon, 19 Feb 2024 04:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand News: डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सीएम धामी के जिलों में दौरों के दौरान कड़ी सुरक्षा रखी जाए।
विज्ञापन
बैठक लेते उत्तराखंड के डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी अभिनव कुमार ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने को कहा। संयम से पुलिस बल और जिलों में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निर्धारण करने के लिए भी डीजीपी ने निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर में भी चुनाव आयोग के नियमों का ध्यान रखने को कहा।

विज्ञापन


डीजीपी ने रविवार को दोनों रेंज अधिकारियों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए समय-समय पर निर्देश दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया की निगरानी कड़ी कर दी जाए ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई अफवाह न फैले। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भी पुलिस विशेष टीमों का गठन कर उन्हें बॉर्डर चेकपोस्ट पर तैनात करे। बैठक में एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी दूरसंचार कृष्ण कुमार वीके, आईजी पुलिस आधुनिकीकरण निलेश आनंद भरणे आदि शामिल रहे।

सीएम के भ्रमण में बरतें सतर्कता
डीजीपी ने कहा कि यूसीसी बिल पास होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में भ्रमण करेंगे। इसके लिए पहले ही सुनिश्चित किया जाए कि पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद हो। इसके लिए पुलिस बल को सादे वस्त्रों में तैनात कर लिया जाए ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों को जेल भेजा, प्रशासन की बढ़ी चिंता; अब शिफ्ट किए जाएंगे कैदी

विज्ञापन

ये दिए निर्देश

- भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार जनपदों का पुलिस बल का व्यवस्थापन प्लान तत्काल तैयार कर लिया जाए।
- लाइसेंसी शस्त्रों के संबंध में में निर्गत निर्देशों और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों का गहनता से अवलोकन कर उसके अनुरूप कार्रवाई करें।
- निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल का मैनुअल के अनुसार समय से प्रशिक्षण पूरा कराया जाए।
- अधिकारियों/कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए चुके हैं या नहीं इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाए।
- थाना प्रभारी की नियुक्ति के समय निरीक्षक/उपनिरीक्षक की वरिष्ठता को ध्यान में रखे जाने के संबंध में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जाए।
- भविष्य में धरने/प्रदर्शन आदि करने वालोंं से वार्ता कर उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन किए जाने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें