मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। अटल जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देते हुए विशेष औद्योगिक पैकेज भी स्वीकृत किया।
शुक्रवार को कस्बे के शिवपुरी में स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरन में परमाणु परीक्षण कर विश्व के दूसरे देशों के सामने भारत का लोहा मनवाया था। उन्होंने हमेशा हिंदी को प्रमुखता दी व देश को सर्वोपरि माना।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जय विज्ञान का नारा दिया एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू कर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों को स्टेशनरी पुस्तकें, पेंसिल रबड़ आदि वितरित किए। इस मौके पर निपेंद्रचौधरी, राहुल गर्ग, राहुल अग्रवाल, हिमांशु गोयल, मोहित वर्मा, तपनबनर्जी, अरविंद कल्याणी, मनीष गोयल, ममता गौतम, अनीता राजपूत, पूर्ण चंद कश्यप, दीपक चटर्जी, प्रदीप वर्मा, नरेंद्र चंद्र पंत, सचिन मित्तल, नरेश कुमार, गौरव बिंदल, प्रशांत पाराशर, पाल सिंह रंधावा, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।