मंचन की उत्सुकता ले गई 500 किमी दूर
छात्र शिवांकुर को रामलीला मंचन की उत्सुकता और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता उसे 500 किलोमीटर दूर ले गई। शिवांकुर का परिवार इसी साल देहरादून में शिफ्ट हुआ है। रामलीला मंचन करने के लिए अब वह देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंच गया है।
अपने अभिनय से जीत लेता है लोगों का दिल
समिति के अध्यक्ष विक्रम बिष्ट बताते है कि, शिवांकुर रामलीला में बेहद अच्छा अभिनय करता है। वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेता है। शिवांकुर लक्ष्मण के साथ ही शत्रुघ्न का भी किरदार निभा चुका है।