फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: ले. जनरल मध्य कमान सुब्रमणियन ने किए बदरी विशाल के दर्शन, की विशेष पूजा अर्चना

Sun, 29 Oct 2023 06:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

धाम में पहुंचने पर आर्मी कमांडर का बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने स्वागत किया। इसके बाद आर्मी कमांडर दर्शन के बाद आर्मी कैंप माणा की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
बदरीनाथ में आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मध्यकमान एनएस राजा सुब्रमणियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मध्यकमान एनएस राजा सुब्रमणियन ने परिवार के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। ले. जनरल सुब्रमणियन रविवार को केदारनाथ से हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वे परिवार के साथ धाम की विशेष पूजा में शामिल हुए।

विज्ञापन


उन्होंने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मुलाकात की तो रावल ने उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। धाम में पहुंचने पर आर्मी कमांडर का बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने स्वागत किया।

Chandra Grahan 2023: ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद खुले चारों धामों के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इसके बाद आर्मी कमांडर दर्शन के बाद आर्मी कैंप माणा की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर गढ़वाल स्काउट सीओ कर्नल तरुण सुंदरियाल, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, दीपक सयाना, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें