फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Big News: भाजपा पार्षद के घर लूट, अक्तूबर में आएंगे मोदी, दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

Wed, 30 Sep 2026 04:07 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट का मामला चर्चा में रहा। वहीं, अब पीएम मोदी भी उत्तराखंड आने वाले हैं। 
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के संत स्वामी महादेवानंद गिरी और स्वामी कृष्णानंद गिरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। उधर, आज देहरादून में लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन


देहरादून: भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिवार को विषाक्त पदार्थ पिलाकर की लूट, फरार
भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में नौकर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार घर में काम करने वाले नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में लूट की और मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि नेपाल निवासी नौकर को उनकी बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये हायर किया था। वारदात को अकेले नौकर ने अंजाम नहीं दिया था। उसके बुलाने पर कुछ और लोग भी रात में घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देने के बाद जब सभी बेहोश हो गए तो आरोपियों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट की। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: अक्तूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी, पूजा अर्चना के साथ करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में बाबा केदार के दर्शन करने आएंगे। 22 से 25 अक्तूबर के बीच उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी चल रही हैं। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री का अधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


हरिद्वार: जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि

जापान के संत स्वामी महादेवानंद गिरी और स्वामी कृष्णानंद गिरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। वीरभद्र मंदिर में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। दोनों संत महामंडलेश्वर स्वामी बालाकुंभ पुरी के शिष्य हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी की अध्यक्षता में यह समारोह हुआ। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

उत्तरकाशी:  20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू अभियान, 67 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला 
गंगोत्री हिमालय में समुद्रतल से करीब बीस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चोटियों पर देश का पहला सफल हेली रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दो दिन चले इस अभियान में यूकाडा की हेली सेवाओं की मदद से टीमों ने 67 लोगों को सुरक्षित निकाला। इससे पूर्व अगस्त माह में सेना के हेलिकॉप्टर ने भी लद्दाख क्षेत्र की 18,500 फीट ऊंची नुन-कुन चोटी से एक घायल पर्वतारोही का सफल रेस्क्यू किया था। पढ़ें पूरी खबर

रुड़की: झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी पैर में गोली

रुड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अमन को पुलिस ने बूढ़पुर गांव के खेतों में भुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में लगी गोली लगने से उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि  झबरेड़ी गांव निवासी अमन उर्फ भरोसी सिंह ने शनिवार को पड़ोसी युवक सूरज सिंह व सगी बहन रूपा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें