फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई, भाजपा सरकार पर भड़के

Wed, 30 Sep 2026 03:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकारों में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं।
विज्ञापन
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विभिन्न स्तरों पर हुए चुनावों में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पंचायत, निकाय और अब महाविद्यालयों के चुनावों में भी धांधली की गई है।

विज्ञापन


काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकारों में पहली बार चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी संदेह के घेरे में आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे चुनाव कराने वाली संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।

उत्तराखंड:  युवाओं से पहले संवाद, अब सरकार देगी सौगात, चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक में आ सकता है अहम फैसला
विज्ञापन


कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा से लेकर पंचायत, निकाय और महाविद्यालय स्तर तक चुनावों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता की लड़ाई लड़ती रहेगी और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता तथा मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें