बर्फबारी के बाद पहली बार हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की टीम निरीक्षण के लिए घांघरिया गुरुद्वारा परिसर तक पहुंची। यहां अभी भी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है। वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि जल्द घोषित हो जाएगी। इसके तहत हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम सेना की ओर से अप्रैल माह से शुरू हो जाएगा।
इस साल हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भारी बर्फ पड़ी है, जिसके चलते हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की टीम अभी तक वहां नहीं पहुंच पाई है। शनिवार को ट्रस्ट की टीम वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह की अगुवाई में घांघरिया गुरुद्वारा परिसर तक पहुंची। वहां अभी भी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। टीम ने वहां हुए नुकसान का जायजा भी लिया।
ये भी पढ़ें...हरीश रावत: दो दिन शांत बैठने के बाद फिर तेवरों के साथ लौटे हरदा, खुद को योद्धा बताते हुए आलोचनाओं का दिया जवाब
इस साल बर्फबारी के बाद पहली बार टीम घांघरिया तक पहुंची है, लेकिन उससे ऊपर अभी भी भारी बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि टीम घांघरिया तक गई थी। अभी भी वहां तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। अप्रैल महीने से सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही जल्द हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तिथि घोषित की जाएगी।