फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, खिर्सू मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की माैत, तीन घायल

Sun, 16 Jun 2024 01:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand Accident News: बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग थे, जिसमें से दो घायलों को निकाला गया है। वहीं, एक व्यक्ति सुरक्षित है। चार लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन
श्रीनगर में कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दो घायलों को एम्स रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


Kotdwar Accident: कुल्हाड बैंड पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे दस लोग

एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को निकाला गया है। उनका इलाज चल रहा है। साक्षी नेगी और समीक्षा को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत

  • सृष्टि नेगी(18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  • मनवर सिंह  वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  • आरूषि(13) पुत्री अजय,  निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  • सोम्या (09)पुत्री गणेश निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

ये हुए घायल

  • साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  • समीक्षा(15) पुत्री विनोद राव,  निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  • सागर(11) उर्फ कान्हा पुत्र अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें